फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रिटायर्ड सिपाही को पीटकर बाइक सवारों ने 20 हजार लूटे...

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। पैदल घर जा रहे रिटायर्ड सिपाही से मारपीट कर बाइक सवार दो बदमाशों ने थैला छीन लिया। थैले में 20 हजार रुपये थे। घटना क्षेत्र के कुंदोल संपर्क मार्ग पर हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुंदोल निवासी रिटायर्ड सिपाही सुखदेव सिंह ने बुधवार को स्टेट बैंक की चकरनगर शाखा से 20 हजार रुपये निकाले थे। रुपये उन्होंने थैले में रख लिए। टेंपो से वह गांव के संपर्क तक गए और फिर पैदल घर की ओर जाने लगे। वह कुछ ही दूर चले थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और थैला छीनने लगे।
जब सुखदेव ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद थैला लूटकर भाग निकले। सुखदेव ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें