फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: काम के लिए ले गए पेंटर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। वैदपुरा क्षेत्र के गांव बर्रा से दो लोग पेंटर को घर से ले गए। बाद में एक्सीडेंट में घायल होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा वैदपुरा थाने के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बर्रा गांव निवासी श्याम सुंदर (45) पेंटर था। मंगलवार शाम को गांव के अंकित सिंह व आशीष उसे काम कराने के लिए करहल ले गए। इसके बाद उसे रात करीब 10 बजे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया कि सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे श्याम सुंदर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे शव को वैदपुरा थाने के बाहर रखकर जाम लगा दिया।
जाम लगने की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाया। बाद में मृतक के पुत्र पवन की तहरीर पर पुलिस ने अंकित, आशीष व एक अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। एसओ वैदुपरा कृष्णलाल पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें