फोटो संख्या 04 एवं 05 - गांव नगरिया भांट में पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा छिड़काव करते नगर पालिक?
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा जगसौरा के मजरा नगरिया भांट मे शनिवार को एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका परिषद जसवंतनगर की टीमें गांव पहुंची। उन्होंने घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। गलियों को सैनिटाइज किया।
रविवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार के निर्देशन में डॉ. विश्वदीप, डॉ. उपेंद्र, डॉ. सुनील, डॉ. सरनाम तथा आशा एएनएम गांव में पहुंचे।
पूरे गांव मे लगभग 750 लोग का परीक्षण किया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की टीम ने गांव में गांव की सफाई की।