इटावा में लॉकडाउन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा जारी है। शनिवार व रविवार को शहर में 131 वाहन सवारों के चालान काटे गए।
कोतवाली क्षेत्र में सर्वाधित 86, फ्रेंड्स कालोनी में 38 और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सात लोगों के चालान हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने शनिवार शाम शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद पुलिस चौकी, बलराम सिंह चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की।
उन बाइक या स्कूटी सवार लोगों के चालान कटे और जुर्माना हुआ जो हेलमेट, मास्क नहीं पहने थे। कोतवाल ने बताया कि ऐसे कुल 86 लोगों के चालान काटे गए। कुल 4550 रुपये जुर्माना वसूला गया।
फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार की अगुवाई में शनिवार दोपहर भरथना व विजय नगर चौराहे पर चेकिंग की गई। 20 वाहन और मोटर व्हीकल एक्ट में 18 वाहन सवारों के चालान काटे गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने लुहन्ना चौराहे पर रविवार सुबह चेकिंग की। बगैर हेलमेट व मास्क पहने सात लोगों के चालान काटे गए।