फ़ोटो संख्या 13: घटना के बाद भरथना लाई गई क्षतिग्रस्त पिकअप गाड़ी को देखते लोग
- फोटो : ETAWHA
भरथना। ट्रैक्टर ट्रॉली से लोडर टकराने से तीन लोग घायल हो गए। ब्रजराज नगर निवासी राम अवतार के लोडर में ईश्वर कठेरिया चालक है। शुक्रवार शाम ईश्वर आलू लेने इकदिल के शीतगृह गया था। लौटते समय हादसा हो गया।
रात करीब आठ बजे भरथना-बकेवर मार्ग पर ग्राम चटोरपुर के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से चालक की आंखें चौधिया गईं। इससे लोडर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गया। हादसे में आलू व्यापारी रिंकू पुत्र रामदास, अखिलेश और चालक मामूली घायल हो गए। संवाद