फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग : आचार्य

Thu, 12 Nov 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 10: ग्राम असदपुर में कथा का रसपान कराते आचार्य शांत स्वरूप अवस्थी। संवाद
विज्ञापन
लवेदी। ग्राम असदपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। दूसरे दिन कथा व्यास शांत स्वरूप अवस्थी ने सुखदेव और सूतजी के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण से मन में भक्ति भाव जाग्रत होता है। इससे सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

आचार्य अवस्थी ने राजा परीक्षित के प्रसंग का उल्लेख किया। उन्हें सात दिन का जीवन शेष रहने का ज्ञान हुआ। शुकदेव ने परीक्षित को भागवत कथा सुनाई। इससे परीक्षित ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझा। कथा व्यास ने भगवान का स्मरण व सत्संग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति विचारों व आचरण में सकारात्मक बदलाव लाती है।
सहायक व्यास रामजी चौबे और सत्तन तिवारी भी धर्म का संदेश दे रहे हैं। सुरेश चंद्र तिवारी कथा के आयोजक हैं। आलोक, मंजू, अनिरुद्ध, प्रीति सहित अन्य ग्रामीण धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें