फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सफारी में शेरनी सोना ने दिया शावक को जन्म

Sat, 08 Jul 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17::::लायन सफारी।
विज्ञापन



- सफारी में अभी तक 11 शावकों का हो चुका है जन्म



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लॉयन सफारी में शेरों का कुनबा फिर बढ़ा है। शेरनी सोना ने एक शावक को जन्म दिया है। अब तक कुल 11 शावकों का सफारी में जन्म हुआ है। हालांकि इस बात की पुष्टि सफारी प्रशासन नहीं कर रहा है।






सफारी में शेरों का कुनबा बढ़ाने के लिए शेरनी सोना की शेर कान्हा के साथ मीटिंग कराई गई थी। आईवीआरआई बरेली से उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई थी। शेरनी सोना ने गुरुवार को एक शावक को जन्म दिया। सूत्रों के अनुसार, शेरनी सोना शावक को जन्म देने के बाद स्वस्थ बताई गई है। शावक भी स्वस्थ बताया जा रहा है। सफारी में अब तक 10 शावक थे। शेरनी सोना ने 11 वें शावक को जन्म देकर इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी की है। इस तरह इस समय सफारी में ऐसे 11 शावक मौजूद हैं। जिन्होंने सफारी में ही जन्म लिया है। शेरनी सोना की विशेष देखभाल की जा रही है। डॉक्टर तथा कीपर उसकी देखरेख में लगे हैं। सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी की जा रही है। किसी को भी शेरनी सोना और उसके शावक के पास जाने की अनुमति नहीं है। इससे पहले पिछले साल 10 अगस्त को सफारी में शावक विश्वा का जन्म हुआ था। सफारी निदेशक दीक्षा ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। कुछ अपडेट पर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





शेरनी जेसिका की देन है सफारी में शावकों का कुनबा:::::
लॉयन सफारी में जो शावक उछलकूद कर रहे हैं। वह सब जेसिका और उसकी बेटियों की संताने हैं। सफारी में जेसिका ने सबसे पहले शिम्बा, सुल्तान को जन्म दिया था, जो अब काफी बड़े हो गए हैं। जेसिका ने आठ शावकों को जन्म दिया जेसका की बेटी जेनिफर ने भी दो शावकों को जन्म दिया और अब शेरनी सोना ने शावक को जन्म दिया है। शेरनी सोना भी जेसिका के परिवार की है। जेसिका और जेनिफर को गुजरात के जूनागढ़ से इटावा लाया गया था। इन दोनों ने इटावा में शेरों का कुनबा बढ़ाने का काम किया है।

-


सफारी में इस तरह हुआ है शावकों का जन्म:::::



शिंबा सुल्तान 6 अक्टूबर 2016
बाहुबली 15 जनवरी 2018
भारत, रूपा, सोना 26 जून 2019
केसरी 15 अप्रैल 2020
नीरजा गार्गी 12 दिसंबर 2020
जेनिफर का शावक 10 अगस्त 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें