फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली गिरने से मकान में आई दरार

Sat, 08 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। गांव नंगला सेऊ में मकान पर बिजली गिरने से मकान व जीने का लिटर फट गया। घर में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्राम पंचायत हैवरा के गांव नगला सेऊ निवासी रामप्रताप यादव के मकान पर शुक्रवार की सुबह तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली मकान व जीने की छत को चीरती हुई निकल गई। इससे मकान का लेंटर फट गया व मकान में दरार पड़ गई। घर में लगे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। घटना से दौरान परिजन मकान के अंदर थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रामप्रताप ने बताया कि उनके घर में लगे विद्युत उपकरण पंखे, फ्रिज, मोटर, इंवर्टर, सौर ऊर्जा पैनल, टीवी, विद्युत बोर्ड व वायरिंग आदि फुंक गए। बिजली गिरने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट बनाई। तहसीलदार को प्रस्तुत की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें