फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शेरनी सुधा के साथ बनेगा शेर सिंबा-सुल्तान का जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क में जन्मे पहले शावक सिंबा और सुल्तान के नौ साल के हो जाने पर सफारी प्रशासन ने उनका जोड़ा बनाने के लिए शेरनी की तलाश को पूरा कर लिया है। सब कुछ ठीक रहा तो रोहतक प्राणी उद्यान से शेरनी सुधा को सफारी में लाया जाएगा। हालांकि इसके बदले में इटावा सफारी पार्क से नर शेर विश्वा को रोहतक प्राणी उद्यान भेजा जाएगा। इन दोनों वन्यजीवों के विनिमियन की सहमति बन चुकी है और अब बाकी की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन




शेर मनन के साथ मेटिंग के बाद शेरनी जेसिका ने इन दोनों शेर सिंबा और सुल्तान को अक्टूबर 2016 में जन्म दिया था। यह सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में जन्मे पहले दो शावक हैं। यह दोनों शेर अब नौ वर्ष के हो गए हैं। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ. अनिल कुमार पटेल व वन्य जीव चिकित्सक डॉ. रोबिन यादव ने इनका जोड़ा बनाने के लिए दो अप्रैल को रोहतक प्राणी उद्यान हरियाणा का भ्रमण किया। वन्यजीव विनिमियन के अंतर्गत रोहतक प्राणी उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने व उसके बदले सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणी उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। शेरनी सुधा रोहतक में पूर्व में दो बार मां बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपल आईवीआरआई, बरेली व एनसीबीएस बेंगलुरु भेजे जाएंगे। इससे उसका पूरा स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।







सफारी प्रशासन राजगीर प्राणी उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर को सफारी में लाने के प्रयास में है। इसके लिए भी बातचीत को आगे बढ़ाया जा रहा है अगर कोई राजगीर प्राणी उद्यान अर्ध वयस्क नर शेर देने को तैयार होता है तो उसके बदले में भी सफारी किसी नर या मादा बब्बर शेर का विनिमियन किए जाने को तैयार है। इसके साथ ही गुजरात के सक्करबाग जू से भी एक शेरनी लाने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि जल्द ही सिंबा और सुल्तान के लिए शेरनी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें