भरथना के गांव पाली स्थित श्रीशक्ति पीठ साईं धाम
में आयोजित 51 हजार दीपदान समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमग हो गया। भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण
किया।
गांव पाली स्थित श्री शक्तिपीठ मां पाल्टदेवी साईं धाम में
आयोजित समारोह मेें शाम होते ही भक्तों ने दीपक जलाए। 51 हजार दीपों की
ज्योति से समूचा मंदिर परिसर जगमगा उठा।
भक्तों के गगनभेदी उद्घोष
से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां पाल्टदेवी सांईधाम सेवा समिति के
कृष्ण कुमार, बृजेश कुमार के अलावा बालरूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर के
संस्थापक बदन सिंह चौहान, श्री र्साइं संदेश पदयात्रा समिति के मुकेश
गुप्ता, सुशील पोरवाल नानू बाबा, रविंद्र कुमार के अलावा क्षेत्र के बड़ी
संख्या में साईं भक्त उपस्थित रहे।