फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दीवार पर गिरी बिजली, मां-बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर में मंगलवार देर शाम लगभग साढ़े पांच बजे दीवार पर बिजली गिरने से मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बाहरपुर निवासी पूनम पत्नी दिवंगत अभिषेक कुमार बेटे ऋतिक (आठ) के साथ घर के आंगन में खाना बना रही थीं तभी पड़ोसी कैलाश चंद्र की घर के दूसरे मंजिल पर निर्माणाधीन दीवार तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इससे दीवार भरभरा कर उनके आंगन में आ गिरी। जिससे वह और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान ही दीवार पर तेज बिजली गिरी, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। मामले पर भरथना तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है राजस्व टीम को जांच सौंप गई है शीघ्र पीड़ित को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें