फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल की बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में परेशान हुए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड अस्पताल की बिजली मंगलवार की शाम गुल हो गई। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अस्पताल में बिजली आई।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल में भर्ती 60 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। उनके तीमारदारों की पूरी रात पंखा झेलते बीती। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी परिसर में इंवर्टर व जनरेटर से चल रहे पंखे के नीचे बैठकर हवा खाते रहे।
अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अचानक अस्पताल की बिजली गुल गई। इसकी सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग के बिजली विभाग की टीम फाल्ट को देखने आई। काफी मशक्कत के बाद टीम फाल्ट नहीं ढूंढ सकी।
विज्ञापन

देर रात टीम बैरंग लौट गई। बुधवार को प्राइवेट बिजली मैकेनिक भी फाल्ट ठीक करने आए, लेकिन वह भी कामयाब नहीं हुए। सुबह सिविल लाइन थाना प्रभारी ने एसडीएम सिद्धार्थ को बिजली की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर वहां पहुंची और फाल्ट को ठीक किया। तब दोपहर करीब दो बजे बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी। सीएमओ डॉ. एसएन तोमर ने बताया लाइन में फाल्ट होने से बिजली गुल हुई थी। टीम ने फाल्ट ठीक कर दिया है। बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें