फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लिफ्ट फिर बंद, मरीजों की फूल रही सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल की लिफ्ट फिर बंद हो गई है। पहले और दूसरे तल पर डॉक्टरों तक पहुंचने में मरीजों और तीमारदारों की सांस फूल रही है। सीएमएस ने तीन दिन से लिफ्ट बंद होने की बात स्वीकारते हुए इसे जल्द ठीक कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रथम तल पर ओपीडी चलती है। कुछ डॉक्टरों को छोड़कर ज्यादातर प्रथम तल पर ही बैठते हैं। दवा काउंटर भी इसी तल पर है। दूसरे तल पर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। ऐसे में मरीजों को डॉक्टर को दिखाने से लेकर भर्ती होने तक में काफी दिक्कत होती है। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए करीब 15 साल पहले जिला अस्पताल में लिफ्ट लगाई गई थी। यहां ऑपरेटर की तैनाती न होने की वजह से यह सिर्फ मॉकड्रिल और अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही चलाई जा रही थी।
करीब एक माह पहले सीडीओ अजय कुमार गौतम जिला अस्पताल का निरीक्षण पर पहुंचे तो लिफ्ट बंद देख नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लिफ्ट को किसी भी हाल में शुरू कराने के निर्देश दिए थे। लिफ्ट बंद होने से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर लिफ्ट पर कर्मचारी तैनात करके इसे चालू कर दिया गया। यह व्यवस्था एक माह भी नहीं चली और लिफ्ट में फिर खराबी आ गई।
विज्ञापन

तीन दिनों से लिफ्ट खराब होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को अस्पताल आईं मार्गश्री डॉक्टर को दिखाने के बाद रैंप से उतर रही थीं। उनके पेट में दर्द होने की वजह से उन्हें तीन बार रुकना पड़ा। वहीं, दोपहर लगभग 12 बजे स्ट्रेचर खिंचवाकर रैंप से तीसरी मंजिल पर पिता कृपाशंकर को ले जाता युवक नजर आया।






तकनीकी दिक्कत की वजह से बंद है लिफ्ट
सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि लिफ्ट पर कर्मचारी तैनात है। उसे करीब एक माह से चलाया भी जा रहा था, लेकिन तीन दिन पहले तकनीकी दिक्कत की वजह से लिफ्ट बंद हो गई है। इसे सही कराने के लिए संबंधित कंपनी को लिखा गया है। जल्द ही लिफ्ट सही कराई जाएगी।



लिफ्ट क्यों बंद है, इस संबंध में जानकारी कराएंगे। मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


- अजय कुमार गौतम, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें