फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा के एक रिसॉर्ट में बुधवार देर शाम डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों के विवाद हो गया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया ,जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के मलिखानपुर गांव निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के ही अमर सिंह के पुत्र शिवा की बरात में शामिल होने जसवंतनगर के एक रिसोर्ट आए थे। पुत्र देशदीप कुमार, कुलदीप कुमार, चचेरा भाई रिंकू और भतीजा पंकज भी साथ आए थे। बरात के दौरान उनके ही गांव के सुमित कुमार, यशपाल निवासी कोलामई थाना मटसेना फिरोजाबाद, अनुज निवासी अजनोरा गांव थाना जसवंतनगर व दो अन्य लोगों ने पुत्र देशदीप के साथ मारपीट कर दी। देशदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोप है कि देशदीप के गले से सोने की जंजीर, अंगूठी व पर्स में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल देशदीप को शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां हालत खराब होने पर उसे फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे देशदीप की मौत हो गई। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया जांच में पता चला है कि डीजे पर डांस के दौरान झगड़ा हुआ था। पीड़ित पक्ष पुलिस को बिना सूचना दिए घायल युवक को अपने साथ ले गए थे। जानकारी मिली है फिरोजाबाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें