फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गाजियाबाद से अगवा किशोर सैफई में मिला

Tue, 09 May 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गाजियाबाद से तीन दिन पहले अपहृत किशोर सैफई में मिला है। पूछताछ करने पर उसने एक गाड़ी से अपहरण किए जाने की बात बताई है। जिला पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को अवगत कराया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सैफई थाने से कुछ दूर एक किशोर बेसुध हालत में होमगार्ड को पड़ा मिला। सूचना पर एसओ यशवंत सिंह पहुंच गए। वह उसे उपचार के बाद थाने ले गए। यहां किशोर ने अपना नाम आर्यन (14) बताया। उसका घर मोहन नगर ग्राम कारहना थाना साहिबाबाद गाजियाबाद में है। उसने बताया कि पांच मई को सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से मामा के घर जाने के लिए निकला था। वह गाजियाबाद में ही हर्ष विहार में रहते हैं। वह घर से ऑटो से निकला था और हर्ष विहार जाने के लिए दूसरे ऑटो में बैठने जा रहा था। इसी बीच एक चार पहिया गाड़ी से कुछ लोग आए और उसे पकड़ गाड़ी में डाल दिया।
रविवार रात उसे सैफई पीजीआई चौराहे के पास छोड़ दिया था। पुलिस की सूचना पर किशोर के पिता भी सैफई पहुंचे। उन्होंने बताया उनके बेटे का अपहरण हुआ था। इसका मुकदमा गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद में पंजीकृत कराया था। किशोर ने एक वैगनआर गाड़ी का नंबर भी पुलिस को बताया। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया तो वह एक विवि के कर्मचारी के नाम से पंजीकृत मिला।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि किशोर को तलाश लिया गया है। उसने जिस कार से अपहरण की बात बताई है वह प्राथमिक जांच में आयुर्विज्ञान विवि के कर्मचारी की होने की बात सामने आई है। गाजियाबाद पुलिस को अवगत कराया है। उनके आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। आयुर्विज्ञान विवि के कुलसचिव चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें