फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मचारियों की हड़ताल

Mon, 09 Mar 2015 11:42 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने के विरोध में सैकड़ों बीमा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने शास्त्री चौराहे के पास स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हड़ताल से कार्यालयों में सन्नाटा रहा है। प्रीमियम जमा करने आए पॉलिसी धारकों क ो भी हड़ताल के कारण निराश लौटना पड़ा।

सोमवार को ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाईज एसोसिएशन के बैनर तले भारतीय बीमा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आगरा डिवीजन इंश्योरेंस एसोसिएशन के शाखा सचिव मनोज भदौरिया ने बताया कि  केंद्र सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी तक कर दी है।

सरकार के इस कदम से बीमा क्षेत्र क ो करारा झटका लगा है। कर्मचारियों को भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण भी आक्रोश है। बताया कि  सरकार ने यदि समस्याआें की ओर ध्यान दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


हड़ताल सफल बनाने में हरिसेवक चौहान, च्रद्रपालसिंह, इंदू भदौरिया, मंजू तिवारी,सुरेश चद्र, सुरेश जैन, सुनीता देवी, किरन देवी, अवनीश कुमार, रोहित, रामवीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। औरैया इकाई के राजकु मार शर्मा, मनोज निगम ने भी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें