फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर पकड़ी घटतौली, सात के चालान काटे

Tue, 02 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पंप का मीटर चेक करते एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पेट्रोल पंपों पर चिप के जरिये घटतौली का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, आपूर्ति विभाग और बांट माप की टीमों ने कई पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। कई पंपों पर घटतौली सामने आई। मशीन से पांच की जगह पौने पांच लीटर पेट्रोल ही निकला। अनियमितता मिलने पर सात पेट्रोल पंपों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति और जिला पूर्ति अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार ने मंगलवार को 11 पेट्रोल पंप चेक किए। इनमें से चार पेट्रोल पंपों पर कोई कमी नहीं पाई गई। जबकि सात में घटतौली पाई गई। नगर के मालगोदाम रोड स्थित चौधरी ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर के साथ डीएसओ की टीम ने छापामार कार्रवाई की। यहां पंप के तीन टैंकों में निर्धारित मात्रा में स्टाक नहीं मिला। डिस्पेंसिंग मशीन के नोजल को चेक किया तो मशीन में 5 लीटर फीड करने पर सिर्फ 4.75 लीटर पेट्रोल ही बाहर आया।
डीएसओ श्री स्वर्णकार ने सैफई रोड पर ग्राम काटियार स्थित विघ्नेश्वर फिलिंग सेंटर और बढ़पुरा ब्लाक के फूफई गांव स्थित इकदिल ऑटो सर्विस को चेक किया। जिसमें पेट्रोल का स्टाक अनुमन्य मात्रा से अधिक मिला। यहां हवा भरने और फर्स्ट एड बाक्स की भी सुविधा नहीं मिली। नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश यादव और पूर्ति विभाग लिपिक आरफा खातून ने जसवंतनगर कैस्त स्थित शिवा एचपी जक्शन पंप पर घटतौली को जांचा। यहां लगी आठ डिस्पेंसिंग मशीनों में चार खराब पाई गईं। टीम ने इसी जगह राज सर्विस स्टेशन में घटतौली पकड़ी। यहां दो डिस्पेंसिंग मशीनों में 5 लीटर के कोनिकल पैमाने से घटतौली नापी। दोनों में पैमाना करीब आधा सेंटीमीटर कम रहा। तहसीलदार ताखा और पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी की टीम को ऊसराहार स्थित स्व. मालती देवी फिलिंग स्टेशन में फायर एस्टीग्यूशर छह की जगह 4 मिले। इसी क्षेत्र में किसान सेवा केंद्र पर भी छह की जगह सिर्फ दो फायर एस्टीग्यूशर मिले।
विज्ञापन

 उधर भरथना में एसडीएम राजमणि मिश्र, तहसीलदार राकेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने नगर के बकेवर रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। कुंअरा स्थित कासिम भाई उपलेटा वाला के पेट्रोल पंप पर मालिक मोहम्मद हारून व मैनेजर आबिद अली की मौजूदगी में डीजल व पेट्रोल के स्टाक रजिस्टर देखे। यहां एक्सपायर फायर एस्टीग्यूशर मिले। इसके अलावा राजागंज स्थित राजीव दीक्षित के श्रीनाथ फिलिंग स्टेशन पर मालिक पुत्र अभिनव दीक्षित व मैनेजर सुधीश कुमार की मौजूदगी में स्टाक चेक किया तो 4 हजार लीटर डीजल निर्धारित मात्रा से अधिक मिला। मैनेजर ने सफाई दी कि कई बार कंपनी से अधिक मात्रा में डीजल की सप्लाई कर दी जाती है। तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जांच हो रही है। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन



जिन पेट्रोल पंपों पर घटतौली और अन्य खामियां पकड़ी गईं हैं। उनके चालान काटे गए हैं। अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शरद कुमार स्वर्णकार, डीएसओ, इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें