फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तेंदुए के नाखून और एक दांत टूटा, सफारी में चल रहा इलाज

Tue, 18 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजनौर में पिंजरे का गेट गिरने से घायल हुए तेंदुए का इलाज लाॅयन सफारी में चल रहा है। उसके दो नाखून और एक दांत टूटा है। कान पर भी मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

रविवार को बिजनौर के जंगल में घायल हुए तेंदुए को इलाज के लिए सफारी की टीम लेकर आई थी। उसके दाएं पंजे के दो नाखून पिंजड़े के जाल में फंसकर टूट गए थे। इसके कारण उसे चलने में परेशानी हो रही है। सफारी के डॉक्टर रॉबिन सिंह ने बताया कि दो दिन से तेंदुए का उपचार जारी है। पहले से कुछ सुधार है। पूरी तरह ठीक होने में एक माह लग जाएगा।

तेंदुआ सफारी के लिए प्रयास जारी
सफारी प्रशासन की ओर से तेंदुआ सफारी का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर अभी तक सहमति नहीं बनी है। सफारी में बिजनौर से तेंदुआ आने के बाद अब इनकी संख्या दस हो गई है। रेंजर अशोक कुमार निमेष ने बताया कि तेंदुआ सफारी बनवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें