फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दोपहर तक खराब रही एक्सरे मशीन, कई मरीज लौटे

Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में तीसरे दिन भी दोपहर तक एक्सरे मशीन खराब रही। इसके कारण कई मरीज बिना जांच कराए लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। छह मरीजों को जांच लिख भी दी गई थी। जानकारी होने पर डॉक्टरों ने जांच लिखना बंद कर सोमवार को एक्सरे कराने की सलाह दी थी। सोमवार को करीब 1300 मरीज ओपीडी में दिखाने आए। इनमें से कई मरीजों को डॅक्टरों ने एक्सरे लिख दिया। एक्सरे मशीन सही न होने की जानकारी पर कई मरीज लौट गए। दोपहर लगभग एक बजे एक्सरे मशीन को सही करा दिया गया।

दो घंटे तक हुए परेशान
गांव विंडवाकला से चाची पुष्पा का एक्सरे कराने आए दिव्यांग मुकेश कुमार ने बताया कि वह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टर ने चाची को देखने के बाद एक्सरे लिख दिया। एक्सरे कक्ष बंद मिला। पता चला कि मशीन खराब है। दो घंटे तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि रविवार होने की वजह से कंपनी का इंजीनियर नहीं आया था। सोमवार सुबह 11:30 बजे इंजीनियर आया। दोपहर एक बजे मशीन सही हो पाई। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के एक्सरे किए गए हैं। मंगलवार से सभी का एक्सरे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें