फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बकरियों के झुंड पर तेंदुए का हमला, दो मरीं, एक घायल

Sun, 10 Sep 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सिरसा गांव में तेंदुए ने शुक्रवार देर शाम जमुनापारी बकरी के झुंड में आकर हमला कर दिया। इसमें दो पशुपालकों की दो बकरियां मर गईं, जबकि तीसरी पर हमला कर दिया। बकरियों का बचाने का प्रयास कर रहे पशुपालक पर हमला करने का प्रयास किया। तेंदुए के आतंक से क्षेत्रीय पशुपालकों सहित ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन



पशुपालक बाणासुर, गांव के बंटू के साथ जंगल स्थित सिरसा घाट डुंगैलिया स्थान से शुक्रवार शाम करीब छह बजे जमुनापारी बकरियां चरा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बच्चे के साथ पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। हमले में तेंदुए ने बाणासुर की एक बकरिया, जबकि बंटू राठौर का बकरा मौके पर ही मार कर गिरा दिया। आगे बढ़कर बंटू की दूसरी जमुनापारी बकरी पर हमला पर दिया।
इसमें पशुपालक बाणासुर ने अपनी जान पर खेलकर तेंदुए का सामना कर बकरी को तेंदुए के चुंगल से जुड़ा लिया, लेकिन शिकार छूट जाने से आक्रोशित तेंदुए ने पशु पालक बाणासुर पर हमला कर दिया। पशुपालन में कुल्हाड़ी और पेड़ के ऊपर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। तेंदुआ के आतंक से क्षेत्रीय पशुपालकों सहित ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त हो गया है। लोग सूरज डलते ही घरों में कैद हो जाते। टीम को भेज कर जांच कराई थी। सेंचुरी रेंजर हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि तेंदुए की तलाश की जा रही है। लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक रहने को कहा है। कोई भी अकेले जंगल की तरफ न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें