फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

Mon, 11 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सोमवार को भी वकीलों की हड़ताल रही। हड़ताल कर रहे वकीलों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। हापुड़ में पुलिस प्रशासन की ओर से अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे एडवोकेट व महामंत्री राजेश कुमार सिंह यादव एवं सिविल बार एसोसिएशन इटावा के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एडवोकेट महामंत्री राजेश कुमार राजपूत के नेतृत्व में जनपद के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसमें सभी अधिवक्ताओं ने भरपूर सहयोग दिया किसी भी अधिवक्ता ने न्यायालयों में कार्य नहीं किया। वकीलों की मांग है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत प्रदेश भर में लागू किया जाए। नारे लगाते हुए कचहरी परिसर में घूमे। 12 सितंबर को भी अधिवक्ता पूरी तरह न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान गुरुप्रसाद द्विवेदी, गिरधर गोपाल, सतेंद्र यादव, पूर्व पूर्व महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, वीरेंद दुबे, मैराज अली खान, राजू यादव, विवेक द्विवेदी, भुवनेश यादव, रीना यादव, अनिल कश्यप, पदमा मिश्रा, सुषमा गुप्ता, हंसमुखी, सचिन तिवारी, वीर प्रकाश, कुलदीप सिंह यादव, संजय राजपूत, प्रदीप कुशवाहा, प्रिंस पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें