फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लाफ्टर डे पर उठाया आइसक्रीम पार्टी का लुत्फ

Sat, 14 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बचपन प्ले स्कूल में आइसक्रीम का लुत्फ उठाते बच्चेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों में लोकप्रिय बचपन प्ले में छोटे बच्चों ने लाफ्टर डे तथा भीषण गर्मी में आइसक्रीम पार्टी का लुत्फ उठाते हुए खूब मौज मस्ती की। शुक्रवार को स्कूल के प्रबंध निदेशक राहुल दीक्षित ने बच्चों को लाफ्टर डे के बारे में बताया कि हंसना शरीर के लिए फायदेमंद है।  हंसना हार्ट को मजबूत रखने में सहायक होता है। इस कारण बच्चों को हंसते-  हंसाते रहना चाहिए। इसके बाद बच्चों को आइसक्रीम पार्टी दी गई।
विज्ञापन



इस दौरान स्कूल की अर्सी खान ने बच्चों को लाफटर डे के बारे में जानकारी दी। साथ ही  गर्मी के इस मौसम में बच्चों को धूप में न निकलने तथा गर्मी से बचाव के लिए हिदायत दी। स्कूल के एमडी राहुल दीक्षित के अनुसार 14 मई को अभिभावकों व शिक्षकों की 8:30 से 11:30 बजे स्कूल परिसर में बैठक बुलाई गई है।15 मई से तीन जुलाई तक ग्रीष्म कालीन अवकाश हो जाएगा, लेकिन स्कूल का कार्यालय 20 मई तक खुला रहेगा। इस दौरान मेनिका, अनीता, वैशाली चौहान, रूवी तथा मेनिका, उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें