फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि सुधार निगम के डिप्टी मैनेजर को हाईवे पर लूटा

Mon, 18 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव बिजौली के पास पल्सर बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक से जा रहे भूमि सुधार निगम के डिप्टी मैनेजर को मारपीट कर लूट लिया। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली उनके बांह को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन


लुटेरे उनके पास से कागजों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरो को तलाश किया लेकिन उनका काई सुराग नहीं लग सका।

 विद्याविहार कॉलोनी निवासी नरेश त्रिपाठी संविदा पर भूमि सुधार निगम में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम कर रहे हैं। सोमवार की शाम करीब पौने सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद  घर जा रहे थे।

 जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर अशोका होटल के आगे निकली तभी पल्सर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। पहलेे तमंचे की बट से उनके सिर पर प्रहार किया। लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण उन्हें चोट नहीं लगी। लुटेरों ने उनके पास से चाबी व कंधे पर से बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 जिसका उन्होंने विरोध किया। लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली उनके बांह को छूती हुई निकल गई। उनके चीखने चिल्लाने पर बिजौली गांव के लोग दौड पडे।

लोगों को आता देख पल्सर सवार लुटेरे इटावा की ओर भाग निकले। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एसओ बकेबर बिजेंद्र यादव मय फोर्स के मौके पर। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें