फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया से त्रस्त किसान ने जान दी

Sun, 08 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
उदयपुरा गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से किसान की मौत के बाद रोते बिलखते उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फ्रेंड्स कालोनी थाने के गांव उदयपुरा में भूमाफिया से त्रस्त किसान ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किसान के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन



गांव उदयपुरा निवासी वीरेश कुमार (45) पुत्र पन्ना लाल से कुछ लोगों ने एक साल पहले उसकी जमीन का एग्रीमेंट कराया था। उसने पांच बीघा जमीन का एग्रीमेंट 21 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से किया था। भूमाफिया ने उसे करीब 30 लाख रुपया दे दिया था। 75 लाख रुपया बकाया था। एग्रीमेंट के बाद भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी। वीरेश ने बाकी पैसा मांगा तो भूमाफिया ने उसे जान से मारने की धमकी दी।


शुक्रवार रात उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें बताया कि उसकी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया। वह खेती भी नहीं कर पा रहा है। वह पैसे भी नहीं दे रहे हैं। पैसे के अभाव में लड़की की शादी भी नहीं कर पा रहा है। परिवार खाने को मोहताज है। वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है। उसने अधिकारियों से अपील की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे अस्पताल ला रहे थे, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर फ्रेंडस कालोनी थानाध्यक्ष रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



एसओ रामवीर ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। उसकी पत्नी कमलेश की तहरीर के आधार पर मनोज यादव, शनि यादव निवासी शिवा कालोनी नई मंडी, राजेंद्र बाबा व गांव के ही बीर बहादुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वीरेश कुमार के परिवार में उसकी पत्नी व एक पुत्री है। वीरेश की मौत से इनके भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें