फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर में जमीन धंसी, दिखने लगी नींव

Sun, 19 Mar 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुरबिया टोला नालापार में एक घर में जमीन धंसने सेगहरा गड्ढा होने से हड़कंप मच गया। घर की नींव तक दिख रही है।
विज्ञापन

कलावती पत्नी स्व. विनोद ने बताया कि वह करीब 50 साल से यहां रह रही हैं। जब मकान बना था, तब यहां कुआं जैसा कुछ भी नहीं था। नींव की खोदाई के दौरान भी कुछ नहीं निकला। जिस कमरे में जमीन धंसी है, वह पक्का है, लेंटर भी पड़ा है। दीवारों में प्लास्टर नहीं है। इसी कमरे में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान जमीन धीरे-धीरे धंसने लगी और देखते ही देखते 25 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जानकारी मिलने पर समाजसेवी सौम्य तरुण वर्मा ने गड्ढे को देखा और नायब तहसीलदार से पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें