फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रंगदारी व मुफ्त शराब न देने पर दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट

Sun, 19 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। रंगदारी और शराब न देने पर सात लोगों ने दुकान मालिक के बेटे और सेल्समैन के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। युवक ने दो नामजदों और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

देवेश कुमार निवासी थाना फ्रेंड्स कालोनी ने बताया कि पिता महेश चंद्र के नाम से दुमीला तिराहे गीजा रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे दुकान पर निशांत और अंकित उर्फ काली निवासीगण झिंगूपुरा, थाना सैफई आए और मुफ्त में शराब और रंगदारी मांगी। उसने शराब व रंगदारी देने से मना कर दिया। उस समय तो यह लोग चले गए लेकिन कुछ देर बाद पांच साथियों के साथ दुकान पर फिर आए।
उस समय वह दुकान के गेट के बाहर खड़ा था। अंकित व निशांत ने उससे व सेल्समैन के साथ मारपीट की और दुकान का गेट तोड़ने लगे। शराब की बोतलें टूट गईं। शोर मचाने पर लोग आ गए तो आरोपी तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। धमकी दी कि अगर रंगदारी नहीं मिली, तो दुकान नहीं खोलने देंगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें