फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेजांगला युद्ध में शहीद लांस नायक दयाराम यादव का करीलगढ़ से नाता

Tue, 17 Nov 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 35: लांस नायक दयाराम यादव की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उदी। भारत-चीन युद्ध के दौरान 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के चुशूल सेक्टर स्थित रेजांगला में लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई में शहीद हुए लांस नायक दयाराम यादव का संबंध बढ़पुरा ब्लॉक के गांव करीलगढ़ से है। उनका पैतृक गांव आगरा जिले में बाह के पास गाड़िया गांव था जबकि शहीद की पत्नी अपने मायके करीलगढ़ में रहती हैं।
विज्ञापन


लांस नायक दयाराम यादव भारतीय सेना की 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली (सी) कंपनी का हिस्सा थे। इस कंपनी का नेतृत्व परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह कर रहे थे। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर शून्य से 30 से 40 डिग्री नीचे तापमान और जमा देने वाली ठंड में 120 भारतीय जवानों ने हजारों चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था।

इस भीषण लड़ाई में कंपनी के 114 जवान अपनी चौकी पर डटे रहते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। लांस नायक दयाराम यादव भी इन्हीं अमर शहीदों में शामिल थे। उनका नाम लद्दाख स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक (अहीर धाम) में दर्ज है। उनकी पत्नी सनदेवी वर्तमान में अपने मायके बढ़पुरा ब्लॉक के गांव करीलगढ़ में रहती हैं।
विज्ञापन


सनदेवी ने बताया कि उनके पति रेजांगला में युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। शादी के महज छह महीने बाद ही पति के शहीद होने से उनका जीवन बदल गया। रेजांगला का युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास में अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की मिसाल के रूप में याद किया जाता है। हर साल 18 नवंबर को इस युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें