कस्बा लखना के ठाकुरान मोहल्ला निवासी कोरोना पॉजिटिव 9 वर्षीय बालिका की सोमवार लखनऊ पीजीआई में मौत हो गई। बालिका पांच दिन से भर्ती थी। बालिका के परिजन लखनऊ के लिए चुके हैं।
लखना नगर पंचायत के ईओ देवेंद्र सिंह ने बालिका के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालिका के पिता से उनकी फोन पर बात हुई है।
बालिका का मथुरा में कोरोना टेस्ट हुआ था। बालिका का पिता लखना में टिफिन का काम करता है। बालिका के माता-पिता बालिका को लेकर 27 जून को लखना से मथुरा अपनी बड़ी बेटी के पास गए थे।
बालिका का मथुरा के वृंदावन स्थित राम कृष्ण आश्रम में उपचार चल रहा था। यहीं पर उसका कोरोना का परीक्षण हुआ था। संवाद