फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 60 फीट गहरे कुएं में गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला खलक गांव में सोमवार रात शौच के लिए घर से निकले मजदूर की 60 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। आशंका है कि गांव के बाहर कुएं के पास पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनरेश (40) सोमवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए घर से निकले थे। उनके चचेरे भाई सुमित कुमार ने बताया कि कुएं का इस्तेमाल नहीं होता था। परिजनों ने तलाश के दौरान कुएं में झांककर देखा तो रामनरेश अंदर पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकाला। रामनरेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इन दिनों वह गांव के पास निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में काम कर रहे थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके एक छोटे भाई की वर्ष 2012 में हरियाणा के रोहतक में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तहसीलदार हरीलाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज भरतिया ब्रजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत होने की आंशका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें