संतोषपुर घाट के पास सड़क हादसे में मजदूर की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर घाट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर निवासी दुर्वेश कुमार(40) पुत्र मातादीन किल्ली के पास एक भट्ठे पर मजदूरी करता था।
मंगलवार को वह बाइक से भट्ठे का सामान खरीदने के लिए इटावा आ रहा था। संतोषपुर घाट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब हादसे की जानकारी मिली तो उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्वेश हेलमेट नहीं लगाए था।
कौन करेगा बच्चों की परवरिश
बसरेहर। दुर्वेश कुमार की पत्नी का तीन साल पहले निधन हो गया था। उसके चार छोटे बच्चे हैं। जिसमें पूजा(13), दीक्षा(7), रोशनी (5) और चार साल का गौतम हैं। पत्नी की मौत के बाद दुर्वेेश मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करता था। सड़क हादसे में उसकी मौत के बाद बच्चे गुमसुम हैं। आसपास के लोग यही चर्चा करते दिखे कि अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा।