फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
किशनी बिधूना मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणोें की भीड़ एकत्र हो गई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किशनी बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। दुर्घटना में गृह स्वामी भी घायल हो गया।
विज्ञापन


कन्नौज और इटावा के सीमावर्ती बिजनौरा गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूर मान सिंह पुत्र चरन सिंह जाटव (32) निवासी शेखपुर थाना सौरिख, कन्नौज काम कर रहा था। तभी हाईटेंशन के करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के अनुसार मान सिंह लेंटर की सरिया को सीधा कर रहा था। अतर सिंह के घर के सामने से निकली हाईटेंशन लाइन में सरिया छू गई, जिससे उसे करंट लग गया। बिजनौरा गांव का कुछ हिस्सा इटावा में आता है शेष कन्नौज में है।

अतर सिंह का मकान जनपद इटावा की सीमा में है। वह अपने मकान का काम करा रहे थे। उनका पुत्र विनोद कुमार भी मजदूर के साथ काम  रहा था। करंट की चपेट में आने से वह भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए किशनी बिधूना मार्ग को दो घंटे तक जाम रखा। ताखा तहसील के नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस मौके थाना सौरिख एवं थाना ऊसराहार की पुलिस मौजूद रही।  ऊसराहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें