फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत

Sun, 22 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
हनुमंतपुरा चौराहे पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहसों थाना क्षेत्र के गांव रानीपुरा स्थित सरकारी नलकूप पर काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के परिजनों संग मुआवजे की मांग कर हनुमंतपुरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम अक्षय त्रिपाठी व सीओ राम कृपाल भारती के समझाने पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


गांव सघुआ का पुरा निवासी सर्वेंश कुमार (30)  पुत्र बाबूराम दोहरे नलकूप आपरेटर होशियार सिंह के साथ हेल्पर था। रविवार को वह रानीपुरा के पास स्थित एक नलकूप को ठीक कर रहा था। अचानक उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और आर्थिक सहायता की मांग की। आक्र ोशित लोगों ने पहले रानीपुरा के पास जाम लगाया। बाद में उन्होंने हनुमंतपुरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसओ सहसों रामवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनकी एक न सुनी। एसडीएम और सीओ ने मृतक के परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें