तेल खत्म होने से शुक्रवार रात बंद कर दिया गया था ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कुड़रिया गांव में बिना ऑयल के बंद पड़े ट्रांसफॉमर में डालने के लिए 36 घंटे बाद ऑयल पहुंचाया गया। ऑयल डालने के बाद ट्रांसफार्मर गर्म हुआ तब कहीं जाकर शनिवार को गांव के लोगों को बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। बकेवर के कुड़रिया गांव बिजली आपूर्ति के रखा एक सौ केबीए के ट्रांसफॉमर में ऑयल कम था जिससे ट्रांसफार्मर फुंक सकता था। इस कारण ट्रांसफार्मर को लाईनमैन ने बंद दिया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर में डालने को ऑयल 36 घंटे बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे पहुंचाया गया। बिजली निगम के इस ढुलमुल रवैये के चलते कुड़रिया गांव के लोगों को 42 घंटे बिना बिजली के रहने पड़ा और शनिवार को सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति मिल सकी। ग्रामीणों लालजी, सुमन पांडेय, प्रमोद कुमार अशोक तिवारी, आदि का कहना हैं बिजली निगम के अधिकारियों की मनमानी से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।