फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन में कृतिका अव्वल

Fri, 04 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर भर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अलग अलग वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कृतिका, वाणी, पायल, आराध्य, कार्तिकेय,अभिषेक, वंश व प्रखर जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता के बालिका कनिष्ठ वर्ग में कृतिका सिंह ने प्रथम, रिद्घिमा मिश्रा ने द्वितीय,अंशिका अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में वाणी त्रिपाठी ने प्रथम, श्रेया मिश्रा ने द्वितीय, जुक्ति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


वरिष्ठ वर्ग में पायल राठौर ने प्रथम, नीतू चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन बालक वर्ग के कनिष्ठ वर्ग में आराध्य त्रिपाठी ने प्रथम, मध्यम वर्ग कुमार कार्तिकेय प्रथम, उज्जवल पटेल ने द्वितीय व अभय यादव ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन



वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक शंखवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरल गायन बालक के कनिष्ठ वर्ग में वंश तोमर ने प्रथम, अदम्य श्रीवास्तव ने द्वितीय, दक्ष जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मध्यम वर्ग में कुमार कािर्तिय प्रथम, आर्यमन ने द्वितीय व राहुल यादव ने तृतीय स्थान पाया। देव भसीन व पार्थ अग्रवाल को सांत्वना पुरूष्कार दिया गया।


 वरिष्ठ वर्ग  की सरल गायन प्रतियोगिता में प्रख्रर जैन ने प्रथम, प्रखर गौड़ ने द्वितीय व नितेश टंडन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रथम सत्र में हुई शास्त्रीय नृत्य के कनिष्ठ वर्ग में विंशी जैन ने प्रथम, अमृषा पटेल को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


 सुगम नृत्य के कनिष्ठ वर्ग में यंशिका छुगानी ने प्रथम, विंशी जैन ने द्वितीय, अर्पिता चौहान ने तृतीय व प्राची राजपूत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मध्यम वर्ग में बिंदिया चतुर्वेदी ने प्रथम व विनीता राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



तबला वादन बालिका के कनिष्ठ वर्ग में भक्ति सिंह ने प्रथम, मध्यम वर्ग में हर्षदा शर्मा ने प्रथम, मान्या तिवारी ने द्वितीय तथा वरिष्ठ वर्ग में दिव्या दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।तबला वादन बालक के कनिष्ठ वर्ग में आराध्य त्रिपाठी ने प्रथम,तन्मय दुबे ने द्वितीय व राजदीप सिंह भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


मध्यम वर्ग में उज्जवल पटेल न्र प्रथम, देव दीक्षित ने द्वितीय,श्वेतकेतु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ वर्ग में राहुल शंखवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कैसियो वादन बालिकात्र् के कनिष्ठ वर्ग में अविका सक्सेना ने प्रथम, शिमेम खान ने द्वितीय स्थान पाया, मध्यम वर्ग में नन्दिनी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


कैसियो वादन बालक के कनिष्ठ वर्ग में प्रतीक सेमुएल ने प्रथम,मध्यम वर्ग में अनिरूद्घ सिंह ने प्रथम, निमित छुगानी ने द्वितीय व कनिष्क सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ लक्ष्मीपति वर्मा ने किया। इस मौके पर शांति स्वरूप पाठक, अबू थामस, डा एसबी सिंह, मीरा अग्रवाल, राजश्री वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें