फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोला फेंक में कृति अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में कृति ने प्रथम, निमिता ने द्वितीय, दिव्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बालक वर्ग में मुकुल प्रथम, आयुष द्वितीय और निकी यादव तृतीय रहीं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में काकुल प्रथम, तान्या द्वितीय, श्रेया यादव तृतीय रहीं। बालकों में दुष्यंत ने प्रथम, यशपाल ने द्वितीय तथा देवेश मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में कृति ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय, दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर छात्र वर्ग में अखिल ने प्रथम, दीपक (टेरेसा सदन) ने द्वितीय, कुशाग्र पोरवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में शुभम ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय, रितिक कुमार ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में अगम ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय, पीयूष यादव ने तृतीय स्थान पाया। बालिकाओं में श्रेया यादव ने प्रथम, तान्या यादव ने द्वितीय, प्रगति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में युवी ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, सोनाली यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की दौड़ में अखिल कुमार प्रथम, नितिन द्वितीय, आदेश मौर्या तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रेया यादव प्रथम, तान्या यादव द्वितीय, आदित्य सिंह तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में युवी यादव ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, मान्यता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालकों में मृदुल ने प्रथम, देव प्रताप सिंह ने द्वितीय, दिव्यांश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्राची ने प्रथम, दीपशिखा ने द्वितीय, नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अगम प्रताप सिंह ने प्रथम, अभय सिंह ने द्वितीय, अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले दौड़ में जूनियर छात्रा वर्ग में नानक सदन ने प्रथम, रहीम सदन ने द्वितीय, टेरेसा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर छात्रा वर्ग में रहीम सदन ने प्रथम, शिवाजी सदन ने द्वितीय, नानक सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में यशपाल ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय, दुष्यंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काकुल यादव ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय, नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उद्घाटन एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव एवं निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अमृत सिंह, हरगोविंद पाठक, सदन के इंचार्ज अर्चना गुप्ता, आनंद केशव, अनुराग शुुक्ला, निर्देश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन नवेंदु त्रिपाठी, छात्रा तृप्ति राजावत व शिवानी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें