फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल की बैरक नंबर-नौ में बना कोविड वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरक नंबर नौ को कोविड-19 वार्ड में बना दिया है। संक्रमित बंदियों को इस वार्ड में आइसोेलेट किया गया है। जिला जेल में पिछले कुछ दिनों में 38 बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला जेल में 610 बंदियों को रखने की क्षमता है। इस समय जेल में क्षमता से तीन गुना यानी 1800 बंदी हैं। लगभग सभी बैरक में क्षमता से ज्यादा बंदी हैं।
बंदी अधिक होने को भी संक्रमण फैलने का कारण माना जा रहा है जेल अधीक्षक राजकिशोर ने माना कि जेल में कोरोना संक्रमित बंदियों की संख्या बढ़ रही है।
जेल आने वाले ज्यादातर नए बंदी ही जांच में संक्रमित निकल रहे हैं। बंदियों की सुरक्षा के ध्यान में रखकर बैरक नंबर-नौ को कोरोना वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। जेल अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग टीम जेल आकर कोरोना संक्रमित बंदियों का इलाज और देखभाल कर रही है।
सैफई। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय ने कोविड-19 सभी सुविधाओं की तरह पिछले वर्ष की तरह सक्रिय कर दिया है।
कोविड-19 अस्पताल के साथ फ्लू ओपीडी को संचालित कर दिया गया है। चिकित्सा विवि में पिछले वर्ष कोविड 19 को देखते हुए होडिंग एरिया में निशुल्क फ्लू ओपीडी फिर शुरू कर दी गई है। आने वाले सभी मरीजों की पहले यहां कोविड जांच होगी।
विज्ञापन

संक्रमित मिलने पर कोरोना वार्ड में भेज दिया जाएगा। कोविड पॉजिटिव मरीजों की सभी जांच भी नि:शुल्क की जाएंगी।
परिजनों को उनकी स्थिति की नियमित जानकारी भी दी जाएगी। कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने जरूरी दवाइयां, जांचें, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, साफ-सफाई आदि उपलब्ध रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष रूप से प्रशिक्षित भी किया गया है। (संवाद)
वैक्सीन की नहीं है कमी: सीएमओ
इटावा। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर के अनुसार जिले में अभी कोरोना वैक्सीन की कमी नहीं है। जिले 75 प्रतिशत कोविड शील्ड एवं 25 प्रतिशत को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सत्येंद्र यादव ने बताया जिले में एक निजी अस्पताल में वैक्सीन लगाई जा रही है। 250 रुपये में एक डोज लगाई जा रही है। अभी तक 175 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जितने डोज चाहते हैं उतने रुपये पहले जमा करने होते हैं। जिले में अभी तक 68 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें