इटावा। जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर शुक्रवार को सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को सीएमओ को फटकार लगाई। 24 घंटे में सुधार करने की हिदायत की और कहा कि दवा, ऑक्सीजन की कमी बताकर मरीज को भर्ती न करने की जानकारी मिली तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सांसद कठेरिया शुक्रवार को कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार कोरोना से लड़ने में जुटी है और जिला अस्पताल में एक महीने से वेंटिलेटर भी चालू नहीं हो पाए हैं। एक तीमारदार ने गेट पर बदहाली की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि सीएमओ को सुधार की हिदायत दी गठइ
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. रमाकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महामंत्री शिवाकांत चौधरी आदि के अलावा एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डा.भगवान दास,एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एसडीएम जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य आदि कई अधिकारी उपस्थित रहे।