फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के मोहल्ला चौरसिया की बगिया स्थित घर में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ला निवासी राजीव गुप्ता शहर के बैरून कटरा साहब खां मोहल्ला में डीजे साउंड सर्विस का कामकाज करते हैं। उनके तीन संतानों में मझले बेटे लक्ष्य गुप्ता (16) ने रविवार को घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना के समय मृतक लक्ष्य घर में अकेला था। पिता राजीव व बड़ा भाई विश्वास दुकान पर थे। मृतक की मां, बहन व दादी पड़ोस में ही कहीं गई हुई थी। दादी ने बताया कि वह लक्ष्य को उसके कमरे में सोता हुआ छोड़ गई थी। शाम करीब पांच बजे मृतक का बड़ा भाई विश्वास घर पहुंचा। घर अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो वह किसी तरह घर की छत से नीचे आया। कमरे में छोटे भाई लक्ष्य को फांसी पर झूलते देखा। खबर मिलने पर परिजन पहुंच गए। आननफानन में लक्ष्य को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. वरुण चौधरी ने बताया कि मृत अवस्था में किशोर को लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें