जसवंतनगर। कोरोना और लॉकडाउन की मार से बेहाल किसान अब यूरिया की कमी, कालाबाजारी, बिजली की कटौती आदि से परेशान हैं। हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आंदोलन को तेज करना होगा।
किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने किसान हित में राजपुर और कुरसेना में कहा कि मोदी-योगी सरकारों की नीतियों से किसान बर्बाद हो रहा है। मंडी कानून को खत्म कर फसल की खुली छूट बड़े व्यापरियों को देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य व सरकारी खरीद जैसे किसानों के कवच हटाने, जमाखोरी कालाबाजारी देने वाले अध्यादेश लाये गये हैं।
किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष रामवरन सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्या हल न हुई तो घेराव व आंदोलन करेंगे। राजपुर की सभा में राजेंद्र प्रसाद, कैलाश चंद्र ने अध्यक्षता की। संचालन रामवरन ने किया। विद्याराम, रामवरन व बच्चन लाल, अनेक सिंह आदि ने भी समस्याएं रखीं।