फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हितों की रक्षा के लिए किसान सभा आंदोलन तेज करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र में कोरोना महामारी एवं अनियोजित लॉकडाउन को आर्थिक राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। लोगों की रोजी-रोटी, नौकरियों, खेती-किसानी पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान सभा आम जनता की भलाई और राहत के लिए पूरी तरह प्रयासरत रहकर सरकारों से राहत की मांग उठाती आ रही है। इसे पूरा करने के लिए आंदोलनों को और तेज किया जाएगा।
किसान सभा राज्य कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इटावा जिला कार्यालय से संचालित इस बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष भारत सिंह और संचालन महामंत्री मुकुट सिंह ने किया।
विज्ञापन

राज्य उपाध्यक्ष डीपी सिंह, दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक, वामपंथी नेता हीरालाल यादव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष बाबूराम यादव, प्रांतीय संयुक्त मंत्री चंद्रपाल सिंह सहित राज्य कार्यकारिणी के सभी साथियों ने ऑनलाइन हिस्सेदारी की।
मुकुट सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक नौ अगस्त को देशव्यापी संयुक्त किसान आंदोलन के तहत भारत को बेचना बंद करो, भारत बचाओ जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। प्रधानमंत्री को ऑनलाइन ज्ञापन भेजे जाएंगे।
मुकुट सिंह ने आगे कहा कि चार अगस्त को वामपंथी दलों के साथ उप्र में बढ़ते अपराध, हत्याएं, दुष्कर्म, फिरौती, अपहरण, दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, गरीब कमजोर वर्ग के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन में किसान सभा शामिल होगी।
विज्ञापन

शिक्षा नीति को बर्बादी का दस्तावेज बताते हुए ऐलान किया कि किसान सभा इसका डटकर विरोध करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें