फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भट्टा मजदूरों ने बंधक बना कर पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉसर
विज्ञापन

-सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर स्थित ईंट भट्टा पर बुधवार रात की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर स्थित एक ईंट-भट्टे पर मजदूरों ने परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती महिला घर जाना चाहती थी लेकिन भट्टा मालिक और उसके कर्मचारियों ने उसे जाने से रोक दिया। उसे लेने आए परिजनों को भी दूसरे भट्टे पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया गया और पीटा। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हमीरपुर के थाना जलालपुरा क्षेत्र के गांव ममना निवासी माया देवी बुलाकीपुर स्थित भट्टे पर मजदूरी करती है। माया देवी गर्भवती है और स्थिति को देखते हुए वह घर वापस जाना चाहती थी। बुधवार रात माया देवी का भाई बल्लू तीन चचेरे भाइयों के साथ ऑटो से उसे लेने भट्टे पर पहुंचा। जैसे ही भट्टा मालिक को जानकारी हुई वह अपने मुनीम और अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि भट्टा मालिक और उसके लोगों ने बल्लू और उसके चचेरे भाइयों को एक कमरे में बंद कर दिया और पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें