फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रधानी की रंजिश में कार से अगवा करने का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में युवक के अपहरण का आरोप लगाया गया है। विपक्षीयों ने युवक को तीन-चार दिनों तक ट्यूबवेल पर बंधक बनाकर रखा और पांच लाख रुपये की फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोरादयालपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 28 मार्च की रात करीब आठ बजे वह जिला अस्पताल में भर्ती अपने चचेरे भाई को खाना देकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही नरेश चंद्र और उसके पुत्र अंशू कार के साथ मिले और घर छोड़ने का झांसा देकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे गांव के बाहर आनंद के ट्यूबवेल पर ले जाकर बंद कर दिया। वहां आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और प्रधानी चुनाव में विरोध करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।
आरोपियों ने उसकी जेब से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए और फिरौती के लिए पांच लाख रुपये मांगे। वह किसी तरह वहां से भाग आया। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजा और डॉक्टरी मुआयना कराया लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर तहरीर दर्ज नहीं की। पीड़ित ने न्याय पाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया। चौबिया थाना पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच सीओ सैफई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें