फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ कर पुलिस ने अपहृत शिक्षक मुक्त कराया

Tue, 26 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में दो दिन पूर्व अपहृत हुए शिक्षक को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को पकड़ा है जबकि दो आरोपी पुलिस का घेरा तोड़कर फरार होने में सफल  रहे। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, लूटी गई बाइक, मोबाइल तथा अपहरण में उपयोग की गई वैन भी बरामद की है। एसएसपी मंजिल सैनी ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि 24 मई को भरथना के सिरकौरा निवासी शिक्षक उदयवीर सिंह पुत्र बदन सिंह का हथियारमंद बदमाशाें ने दिनदहाड़े  अपहरण कर लिया था। अपहृत क ो मुक्त कराने के लिए थाना पुलिस के साथ  क्राइम ब्रंाच को भी लगाया गया था।

एसएसपी ने बताया कि जब दोनों टीमें खोजबीन में लगी हुई थीं तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले भरथना चौराहे पर मौजूद हैं। सूचना पर बकेवर पुलिस तथा क्राइम ब्रांच ने बताए गए स्थान की चारों तरफ से घेराबंदी की।
विज्ञापन


किसी तरह बदमाशों को भनक लगी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम रामवीर पुत्र सीताराम, रवि पुत्र सर्वेश, रामू पुत्र सर्वेश निवासी मन्नाकोला थाना बकेवर बताया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वैन में जाकर देखा तो उसमें रामवीर बंधा पड़ा था। पुलिस ने उसे मुक्त कराया। इस दौरान दीपू पुत्र बृजेश निवासी नगला खजुरिया, उदयवीर उर्फ बाबा पुत्र तिलक सिंह निवासी नगला बसी थाना बकेवर भाग जाने में सफल रहे।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, सैफई से लूटी गई बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें