फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती को बचाने के लिए एकजुट हों देश के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। केंद्र सरकार खेती को कारपोरेट के हवाले करने की तैयारी में है। किसानों को खेती बचाने के लिए एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष को चलाने की जरूरत है। किसानों के हित में सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने ऊमरसेङ़ा में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान सभा जिला अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसान ही नहीं देश की गरीब जनता, मजदूर, महिलाएं, छात्र, नौजवान सभी के लिए संकट खड़ा हो गया है। सरकार पूंजीपतियों को खुश करने के लिए सब कुछ निजी क्षेत्र को दे रही है।
शिवराम सिंह ने जिले में यूरिया के अभाव के लिए प्रशासन के रवैये को जिम्मेदार बताते हुए जमाखोरों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। दुर्गविजय सिंह शाक्य, राम कृष्ण, प्रेम शंकर बाबू जी, राम प्रकाश यादव, शिव मूर्ति, रजपाल और अनिल दीक्षित ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें