फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान और अव्यवस्थित जीवनशैली से युवा भी बन रहे ह्रदय रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। धूम्रपान और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण युवा भी हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। सैफई मेडिकल कॉलेज में संचालित ओपीडी में रोजाना 35 से 40 ऐसे मरीज आ रहे हैं। ऐसे में व्यसन से दूर रहकर और व्यायाम कर हृदय को तंदरुस्त रख सकते हैं।
विज्ञापन

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई संगठन और डॉक्टर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इसके बावजूद युवाओं की सेहत पर हृदय रोग भारी पड़ रहा है। सैफई विवि के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. समीर सर्राफ का कहना है कि 24 घंटे का तनाव हृदय रोग का सबसे बड़ा कारण है। अब खानपान के साथ ही लोग शारीरिक मेहनत भी कम करते हैं। इससे कोलस्ट्रोल, मधुमेह, ब्लड प्रेशर असामान्य रहता है। हार्ट अटैक का बड़ा कारण धूम्रपान भी है।
ऐसे करें बचाव
- सुबह प्रतिदिन व्यायाम करें।
- खाने पीने के समय का प्रबंधन रखें।
- बाहर का खाने से बचें और पौष्टिक आहार लें।
- बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू आदि का उपयोग न करें।
- तनाव मुक्त रहें, एक दिन परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।
- नींद पूरी लें, लैपटॉप, मोबाइल का जरूरत भर ही उपयोग करें।
कोलस्ट्रोल, मधुमेह की भी जांच कराते रहें
डॉ. समीर सर्राफ का कहना है कि अगर ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है तो इसे गंभीरता से लें। इसके अलावा कोलस्ट्रोल, मधुमेह की भी जांच कराते रहें। कई बार खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर लोग जांच कराते हैं। ये बहुत बड़ी लापरवाही है। ऐसा न करें और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें