फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगर नदी का बढ़ा जलस्तर, 12 गांवों की दो सौ बीघा फसल डूबी))))

विज्ञापन
गांव चटोरपुर में डूबी फसल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। बारिश के कारण सेंगर नदी में जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के 12 गांवों की 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान और बाजरा की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। चटोरपुर गांव के गजेंद्र यादव ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश से सेंगर नदी का जलस्तर बढ़ गया।
इस वजह से गांव पृथ्वीरामपुर, पटिया, इंड्रोसी, सराय ईलाही, पिलखना, कुनैठा, खितौरा पेवली आदि गांवों के खेतों में पानी भर गया है। इससे करीब 200 बीघा फसल डूबने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मोहन तिवारी, राघवेंद्र यादव, गिरीश नारायण, अवनीश यादव, रमेशपाल तिवारी, बबलू दुबे, सुरजन सिंह, पंपे, महाराज सिंह पाल, रामनाथ सिंह यादव, राकेश यादव आदि ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह से यह फसल की थी। अब फसल खराब होने से कर्ज तक नहीं चुका पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें