नुमाइश पंडाल में 20 दिसंबर की रात अखिल भारतीय कवि
सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम
सिंह यादव होंगे।
कवि सम्मेलन के संयोजक गिरिराज नारायण अग्रवाल एवं
प्रबंधक कवि अशोक यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बताया कि देश के जाने
माने रचनाकार बुलाए गए हैं।
इनमें गाजियाबाद से कुंवर बेचैन, मुंबई से
अंजुम रहवर, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना, कोटा राजस्थान से मनवीर मधुर, मेरठ
से अनामिका अंबर, बरेली से महाश्वेता चतुर्वेदी, दिल्ली से अनिल अग्रवंशी,
सतना मध्यप्रदेश से अशोक सुदरानी, टूंडला से लटूरी सिंह लट्ठ शामिल हैं।
संचालन अशोक सुदरानी करेंगे। इटावा के कवि कमलेश शर्मा व
राजीव राज भी कविता पाठ करेंगे। प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेट्री/एसडीएम सदर
महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कवि सम्मेलन के बजट में प्रदर्शनी
कमेटी ने 25 हजार रुपये की वृद्धि की है।
इस बार का बजट 2.75 लाख रुपये रखा
गया है। वार्ता के दौरान सपा के पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता
भी मौजूद रहे।