फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन कल, मुलायम होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 18 Dec 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश पंडाल में 20 दिसंबर की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके  मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन के संयोजक गिरिराज नारायण अग्रवाल एवं प्रबंधक कवि अशोक यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बताया कि देश के जाने माने रचनाकार बुलाए गए हैं।
इनमें गाजियाबाद से कुंवर बेचैन, मुंबई से अंजुम रहवर, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना, कोटा राजस्थान से मनवीर मधुर, मेरठ से अनामिका अंबर, बरेली से महाश्वेता चतुर्वेदी, दिल्ली से अनिल अग्रवंशी, सतना मध्यप्रदेश से अशोक सुदरानी, टूंडला से लटूरी सिंह लट्ठ शामिल हैं।
विज्ञापन

संचालन अशोक सुदरानी करेंगे। इटावा के कवि कमलेश शर्मा व राजीव राज भी कविता पाठ करेंगे। प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेट्री/एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कवि सम्मेलन के बजट में प्रदर्शनी कमेटी ने 25 हजार रुपये की वृद्धि की है।
विज्ञापन

इस बार का बजट 2.75 लाख रुपये रखा गया है। वार्ता के दौरान सपा के पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें