फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ आज

Thu, 29 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ के पर्व पर कहीं भी कोई महंगाई नहीं दिखाई दी और सुहागिनों ने सोलह शृंगार पर दिल खोलकर खर्च किया। पर्व के एक दिन पूर्व सुबह से ही तैयारियों का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने सुबह ही बाजार में पहुंचकर खरीददारी शुरू कर दी और इसके बाद पूरा समय सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में गुजारा।
विज्ञापन


किसी को फेसियल कराना था तो किसी को हाथों में मेहंदी रचानी थी। यही कारण रहा कि करवाचौथ के एक दिन पूर्व शहर के सभी ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। करवाचौथ से एक दिन पहले गुरुवार की सुबह से शाम तक शहर के तमाम ब्यूटी पार्लरों में सुहागिनों की भीड़ रही।

भीड़ में इंतजार से बचने के लिए कई सुहागिनों ने तो दो तीन दिन पहले से ही बुकिंग करा ली थी। आलम यह रहा कि सुबह से शाम तक ब्यूटी पार्लरों पर सजने संवरने पहुंची महिलाओं की भारी भीड़ रही। ब्यूटी पार्लरों में कहीं भी महंगाई की मार दिखाई नहीं दी। सुहागिनों ने सजने संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ी और दिल खोलकर खर्च किया।
विज्ञापन


किसी ने फेसियल कराया तो किसी ने वेक्स, चेहरे पर निखार लाने के लिए महिलाओं ने ब्लीच और स्क्रब से मसाज भी कराई। सोलह शृंगार में मेहंदी का अपना ही महत्व है। सुहागिन के हाथ में सजी मेहंदी शुभ संदेश लेकर आती है। करवाचौथ से पूर्व महिलाओं ने पार्लर में सजने संवरने के साथ हाथों पर मेहंदी भी रचाई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें