फाेटो 08:::भारेश्वर मंदिर का निरीक्षण करते डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा। संवाद
फाेटो 14::लौटकर अपने गंतव्य को जाते कावड़िए। संवाद
फोटो 40:::::
बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिवालय पहुंचे कांवड़िए
क्रासर
- शहर के नीलकंठ मंदिर, सरसईनावर के हजारी महादेव और चकरनगर के कालेश्वर, भारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेंगे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/ताखा। बम-बम भोले जयघोष के साथ गुरुवार को फर्रुखाबाद रोड, उदी रोड, ताखा और चकरनगर क्षेत्र में कांवड़ियों के रैले दिखाई दिए। गुरुवार दोपहर से ही शिवभक्त गंगाजल लेकर शिवालयों तक पहुंचना शुरू हो गए थे। महाशिवरात्रि पर भोर से शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
शहर के प्रमुख नीलकंठ मंदिर, टिक्सी मंदिर पर कांवड़ चढ़ाई जाती है। यहां गुरुवार शाम से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं उदी के कुंडेश्वर महादेव मंदिर पर भी कांवड़ चढ़ाने के लिए सुबह तक कांवड़िये पहुंचते रहे। भोर से ही यहां कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं सरसईनावर के हजारी महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ने पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है। साथ ही कांवड़ियों के लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। कालका माता सुंदर कांड सेवा समिति ऊसराहार ने कांवड़ियों के लिए विशाल भंडार व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। पिछले तीन दिन से मंदिर परिसर में बने सत्संग भवन में श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ समिति के सैकड़ों सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आने वाले कांवड़ियों के लिए सभी सदस्यों ने व्यवस्था की और हर संभव भक्तों की मदद की। इस मौके पर समिति के सदस्य गौरव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रवि चक अनिल कौशल, लालू गुप्ता, शशांक मिश्रा, लक्ष्मीकांत गुप्ता, प्रांशू गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता समेत सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
-
भारेश्वर मंदिर पर डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा
चकरनगर। तहसील क्षेत्र चकरनगर के भरेह स्थित ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले विशाल कांवड़ मेला की तैयारी का डीएम एसएसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम के आदेश दिए। मेला कमेटी के सदस्यों से वार्तालाप कर आवश्यक जानकारी ली। (संवाद)